डीएम ने जगाया पर सोते रहे बाइक सवार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संदेश के साथ जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह गुरुवार को नगर के लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जगाने सड़कों पर निकले। पुलिस व परिवहन अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य चौराहों व प्रमुख मार्गों से होकर ई-रिक्शा रैली भी निकाली गई। रिक्शों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के संदेश लिखे फ्लैक्स भी लगे थे पर बाइक सवारों ने बिना हेलमेट फर्राटा भरकर नींद से न जागने का अहसास कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2019 06:27 AM (IST)
डीएम ने जगाया पर सोते रहे बाइक सवार
डीएम ने जगाया पर सोते रहे बाइक सवार

बाराबंकी : सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संदेश के साथ जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह गुरुवार को नगर के लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जगाने सड़कों पर निकले। पुलिस व परिवहन अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य चौराहों व प्रमुख मार्गों से होकर ई-रिक्शा रैली भी निकाली गई। रिक्शों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के संदेश लिखे फ्लैक्स भी लगे थे, पर बाइक सवारों ने बिना हेलमेट फर्राटा भरकर नींद से न जागने का अहसास कराया।

गुरुवार की सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम से डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने इस यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयं डीएम, एएसपी आरएस गौतम, एआरटीओ पंकज सिंह, राजेश कुमार मौर्या, राहुल श्रीवास्तव, पीटीओ उमाशंकर मिश्रा व विभागीय कर्मचारियों के साथ रैली में शामिल रहे। एक वाहन पर बज रहे डीजे में सीएम योगी आदित्यनाथ का संदेश प्रसारित हो रहा था। इसमें वह लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन की अपील कर रहे थे। स्टेडियम से निकली इस रैली में दर्जनों वाहन शामिल थे जिस पर यातायात नियमों के फ्लैक्स लगे हुए थे। रैली देवा तिराहे से छाया चौराहा, लखपेड़ाबाग मोड़ से नाका सतरिख, पल्हरी तिराहे से शहर के भीतर होते हुए कलक्ट्रेट में आकर समाप्त हुई। चेकिग अभियान भी चला : एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार को चेकिग अभियान भी चलाया गया। इसके तहत 415 वाहन चेक किए गए। 205 वाहन चालकों का हेलमेट न पहनने पर चालान किया गया। वहीं 34 चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट न प्रयोग करने पर चालान किया गया। चेकिग के दौरान 15 वाहन अनफिट पाए गए जिन्हें सीज कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी