सड़क हादसों में गई तीन की जान, एक गंभीर

- इंटर का छात्र था मृतक युवक संवादसूत्र, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) : दो बाइक की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM (IST)
सड़क हादसों में गई तीन की जान, एक गंभीर
सड़क हादसों में गई तीन की जान, एक गंभीर

बाराबंकी : सड़क हादसों में एक छात्र सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो मामलों में पुलिस को जानकारी बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे शव का पीएम नहीं हो सका।

त्रिवेदीगंज : थाना लोनीकटरा के ग्राम बलाखेड़ा मजरे खैराबीरू निवासी अरुण कुमार (17) पुत्र रामप्रकाश इंटर का छात्रा था। शुक्रवार को बिजौली गांव से बाइक से लौटते समय मनोधरपुर संपर्क मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी सादिक अली पुत्र बदलू सवार था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां अरुण कुमार को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अरुण ने दम तोड़ दिया।

कोठी : ग्राम इब्राहिमाबाद निवासी नन्हेलाल का पुत्र (45) शुक्रवार देर शाम ठेलिया से लकड़ी लेकर जैदपुर से वापस लौट रहा था। भानमऊ नहर के निकट अनियंत्रित होकर नन्हेलाल ठेलिया सहित करीब दस फिट नीचे जा गिरा। हादसे में नन्हेलाल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

¨नदूरा : कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर मजरे मौसंड निवासी दूबर गौतम का पुत्र पन्ना लाल (32) शुक्रवार रात तकिया गांव बाइक से जा रहा था। टिकैतगंज मार्ग पर सामने से आ रहे तांगे से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस को सूचना बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी