पहले ही दिन हेल्प डेस्क पर नहीं सुनी महिला की शिकायत

बाराबंकी थानों पर शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क स्थापित हुआ है। पहले ही दिन जब एक महिला ही शिकायत लेकर आई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:30 AM (IST)
पहले ही दिन हेल्प डेस्क पर नहीं सुनी महिला की शिकायत
पहले ही दिन हेल्प डेस्क पर नहीं सुनी महिला की शिकायत

बाराबंकी : थानों पर शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क स्थापित हुआ है। पहले ही दिन जब महिला शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने उसकी समस्या नहीं सुनी गई। चूंकि महिला परेशान थी, वह लगभग 65 किलो मीटर की दूरी तय कर एसपी के पास पहुंची, जहां से कार्रवाई आश्वासन मिला।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम उफरौली निवासी रामलला रावत की उसके गांव के ही तीन लोगों ने शुक्रवार की सुबह पिटाई कर उसका शौचालय और छप्पर गिरा दिया। वह शिकायत लेकर थाने पहुंची, यहां मिशन शक्ति के तहत हेल्प डेस्क स्थापित हो रही थी। यहां पुलिस कर्मियों ने शिकायत पत्र लेकर कहा जाओ आज सुनवाई नहीं हो पाएगी। महिला काफी परेशान थी, वह प्रभारी पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। महिला के अनुसार वह लगभग 65 किलो मीटर की दूरी तय करके आई थी। हालांकि यहां महिला को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस पर प्रभावी कार्रवाई होगी। अब सवाल उठ रहा है कि महिला डेस्क पर किसकी सुनवाई होगी।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई होगी, लेकिन मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है।

इनसेट : बढ़ते गए अपराध, बनते गए हेल्प डेस्क

महिलाओं पर अपराध और अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के आंकड़े ही बता रहे हैं कि महिलाओं पर अपराध कम नहीं हो रहे हैं। बढ़ते अपराध पर हेल्प लाइन, एंटी रोमियो, महिला 181, और अब हेल्प डेस्क की सुविधा तो दे दी गई, पर प्रभावी आज भी नहीं हैं।

----------

इनसेट : महिलाओं पर बढ़ते गए अपराध

महिला अपराध : 1-1-2020 से अब तक

हत्या-12

दुष्कर्म-19

शीलभंग-99

अपहरण-78

छोड़खानी-99

महिला उत्पीड़न-187

दहेज हत्या-27

--------------

chat bot
आपका साथी