मनाई गई राजीव गांधी की जयंती

बाराबंकी : कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 74वीं ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 12:45 AM (IST)
मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
मनाई गई राजीव गांधी की जयंती

बाराबंकी : कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 74वीं जयंती मनाई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय तथा सांसद डॉ. पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जयंती कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव तनुज पुनिया ने ओबरी में पौधरोपण किया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि देश की ग्रामीण जनता तथा नौजवानों को पंचायतीराज व्यवस्था तथा 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार का जो उपहार स्व. गांधी दे गये हैं, उसके लिए इस देश की ग्रामीण आवाम तथा नौजवान सदा आभारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य एपी गौतम, इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव, शबनम वारिस, कमल भल्ला, राजेंद्र वर्मा, विजयपाल गौतम, रामानुज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी