कल्याणी के पुनरोद्धार कार्य में लगे श्रमिकों को डीएम ने सराहा

जिलाधिकारी ने कल्याणी नदी की हो रही सफाई के कार्य व क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। खोदाई कार्य स्थल पर डीएम ने श्रमिकों की सराहना की क्योंकि तेज धूप में भी श्रमिक मानक के अनुसार ही मिट्टी खोद रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:04 AM (IST)
कल्याणी के पुनरोद्धार कार्य में लगे श्रमिकों को डीएम ने सराहा
कल्याणी के पुनरोद्धार कार्य में लगे श्रमिकों को डीएम ने सराहा

बाराबंकी : जिलाधिकारी ने कल्याणी नदी की हो रही सफाई के कार्य व क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। तेज धूप में पुनरोद्धार कार्य में लगे श्रमिकों की मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने सराहना की। क्वारंटाइन सेंटरों पर जाकर व्यक्तियों से परिवारों के संपर्क में न आने का निर्देश दिया, वहीं परिवार से भी दूरियां बनाए रखने की अपील की।

मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक अरविद चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, फतेहपुर एसडीएम पंकज सिंह ने क्षेत्र के ग्राम मवैया का दौरा किया। यहां होम क्वारंटाइन प्रवासियों के हालचाल लिए तथा उन्हें व उनके परिवार वालों को सावधानी बरतने के लिए कहा। इसके बाद ग्राम होलीपुरवा मजरे मवैया में चल रहे कल्याणी पुनरोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। यहां काम कर रहे मजदूरों का भी हाल जाना तथा मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने बीडीओ हेमंत यादव तथा ग्राम प्रधान को कल्याणी पुनरोद्धार कार्य जल्द से जल्द वर्षाकाल से पहले ही पूरा कराने के निर्देश दिए। कल्याणी पुनरोद्धार कार्य में मंगलवार को 220 मजदूरों ने 250 मीटर सिल्ट साफ की। मजदूरों की मेहनत के कारण दो तिहाई काम लगभग 1800 मीटर अब तक पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने इस भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूर तथा इस कार्य से सम्बंधित अधिकारियों के काम की सराहना भी की।

देवा: डीएम ने हॉटस्पॉट पींड में क्वारंटाइन लोगों से मुलाकात की। यहां संक्रमित परिवारों के कुछ लोग सरकारी स्कूल और कुछ लोग एक मदरसे में क्वारंटाइन थे। जिलाधिकारी ने सभी को घरों में ही क्वारंटाइन रहने के आदेश दिए।

chat bot
आपका साथी