बारिश से खिले किसानों के चेहरे, दिन भर छाए रहे बादल

-4.2 मिलीमीटर हुई बारिश अधिकतम 32 व न्यूनतम तापमान रहा 25 डिग्री सेल्सियस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:06 AM (IST)
बारिश से खिले किसानों के चेहरे, दिन भर छाए रहे बादल
बारिश से खिले किसानों के चेहरे, दिन भर छाए रहे बादल

बाराबंकी: रिमझिम बारिश से किसानों को राहत मिलने के साथ उमस से थोड़ी सोमवार को निजात मिली। 4.2 मिली मीटर बारिश जिले में हुई। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनततम तापमान रहा।

किसानों के चेहरे खिले: बारिश होने के चलते किसानों में खुशी है। उधौली निवासी किसान स्वदेश द्विवेदी का कहना है कि खेत में पहले से जो धान रोपा जा चुका है उसको भी इस बारिश से फायदा है जो रोपा जाएगा उसको भी फायदा होगा। ऐसे में बारिश होने से खेती को फायदा है।

दिन भर छाए रहे बादल, शाम को तेज हुई बारिश: सुबह रिमझिम बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली। शाम साढ़े पांच बजे के करीब तेज बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। उमस से थोड़ी लोगों को निजात मिली। बारिश में राहगीर भीगे। शाम को पांच बजे ही अंधेरा छाने की वजह से लाइट जलाकर दोपहिया व चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते नजर आए। शहर के मुहल्ला लाजपतनगर, आवास विकास, सरस्वती विहार कॉलोनी, नवीगंज, पैसार, रसूलपुर आदि जगहों पर पानी भर गया। नाले का मलबा सड़कों पर बहा। जिससे आवागमन में भी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा।

बिजली भी हुई गुल: रिमझिम बारिश के बीच हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने के कारण कई जगह बिजली गुल हो गई। शहर के दरामनगर, बड़ेल सहित कई मुहल्लों में सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो दोपहर दो बजे चालू हुई। शाम को भी करीब एक घंटा शहर के मुहल्ला लाजपतनगर, दयानंदनगर, आवास विकास में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

chat bot
आपका साथी