अगले बरस तू जल्दी आ..गणपति बप्पा मोरया

बाराबंकी: जिले में गणेश महोत्सव की धूम है। मूर्ति स्थापना के छठे दिन पंडालों में श्रद्धालु श्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:22 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:22 AM (IST)
अगले बरस तू जल्दी आ..गणपति बप्पा मोरया
अगले बरस तू जल्दी आ..गणपति बप्पा मोरया

बाराबंकी: जिले में गणेश महोत्सव की धूम है। मूर्ति स्थापना के छठे दिन पंडालों में श्रद्धालु श्री गणपति का गुणगान कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सभी पंडालों में पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन भी श्रद्धालुओं ने धूमधाम से किया। फतेहपुर: रौ•ा बाजार में मंगलवार को गजानन के अभिषेक से पूजा शुरू हुई। दोपहर भोग प्रसाद आरती सम्पन्न हुई। शाम को पण्डाल में भजन संध्या शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। इसके उपरांत महामंगल आरती करके विघ्नविनाशक के रात्रि विश्राम का आह्वाहन किया गया। यशोदा मंदिर, पटेल नगर आदि स्थित गणेश पंडालों में भी महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर विशाल रस्तोगी, गामा, विनीत गुप्ता, पंकज गुप्ता, अन्नू आदि मौजूद रहे।

विशुनपुर : विशुनपुर में नीलकमल सोनी के आवास पर स्थापित गणेश प्रतिमा का धूमधाम से कल्याणी नदी में विसर्जन किया गया। अबीर गुलाल उड़ाती श्रद्धालुओं की टोली और जय गणेश के जयकारों के बीच विसर्जन संपन्न हुआ। अजय यादव, राम अवतार सोनी, कल्लू शुक्ला, चन्दन आदि मौजूद रहे। हथौंधा: कोटवा सड़क मैं आयोजित चार दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के साथ हो गया है।?विकास वर्मा, अशोक निगम, राम गोपाल वर्मा आदि शामिल थे। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन : कल्याणी नदी के तट पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने किया। शहर में विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई।

chat bot
आपका साथी