घायल बुजुर्ग की थाने में फरियाद अनसुनी, सीओ दफ्तर पहुंचा पीड़ित

बच्चे से हुए विवाद को लेकर बुजुर्ग को पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 12:34 AM (IST)
घायल बुजुर्ग की थाने में फरियाद अनसुनी, सीओ दफ्तर पहुंचा पीड़ित
घायल बुजुर्ग की थाने में फरियाद अनसुनी, सीओ दफ्तर पहुंचा पीड़ित

बाराबंकी : बच्चे से हुए विवाद को लेकर बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी गई। लाठी डंडे व धारदार हथियार से बच्चे के बाबा की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया गया। आरोप है कि दबंगों ने घर भी जला दिया। घायल व्यक्ति फरियाद लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने फरियाद अनसुनी कर तहरीर से घर जलाने की बात न लिखने को कहकर लौटा दिया। थाने से मदद की उम्मीद टूटने पर पीड़ित सीओ दफ्तर पहुंचकर फरियाद की।

दरियाबाद थाने के रहिमापुर गांव निवासी राजबहादुर का आरोप है कि उसकेपोते श्यामसुंदर की गांव के ही विपक्षी लोगों ने शनिवार को पिटाई कर दी थी। जिस पर 112 पर फोन कर पीआरवी बुलाई गई। पीआरवी ने सुलह समझौता करा दिया था, लेकिन रविवार की सुबह बच्चे से हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी फिर शुरू हुई। जिसके बाद आरोपियों ने राजबहादुर की पिटाई कर दी। वह घायल हो गया। आरोप है छप्परनुमा घर भी जला दिया गया। लहूलुहान पीड़ित थाने पहुंचा। यहां पर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर से घर जलाने की बात न लिखने को कहकर लौटा दिया। जिसके बाद पीड़ित सीओ के यहां फरियाद को पहुंचा। सीओ दफ्तर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी