सपा ने नौजवानों की प्रगति का हमेशा किया सम्मान

पूर्व मंत्री ने मेधावियों को दी साइकिलें

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:19 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:07 AM (IST)
सपा ने नौजवानों की प्रगति का हमेशा किया सम्मान
सपा ने नौजवानों की प्रगति का हमेशा किया सम्मान

बाराबंकी : सिविल लाइन स्थित आवास पर गुरूवार को पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने हाईस्कूल की परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया। मेधावियों को साइकिल व अंगवस्त्र भेंट किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा नौजवानों की प्रगति व सम्मान के लिए सदैव प्रयासशील रही है। सपा सरकार में कन्या विद्याधन और लैपटॉप वितरण योजना से छात्र, छात्राओं के जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुले थे। नौजवानों के सपनों को साकार करने में इन योजनाओं का बड़ा हाथ रहा है। मेधावी छात्र अभिमन्यु वर्मा, योगेश प्रताप सिंह, नीतीश कुमा, अप्रित वर्मा, आकाश रावत का सम्मान किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, अजय कुमार वर्मा बबलू, आशीष सिंह आर्यन, प्रीतम वर्मा, हशमत अली गुड्डू, शाश्वत जोशी, हिमांशु यादव, नसीम कीर्ति, अमित यादव, अमित सिंह, कृष्ण कुमार रावत आदि मौजूद रहे।

हैदरगढ़ : रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज के मेधावियों को संस्थापक अखिलेश प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। कॉलेज के हाईस्कूल की कशिश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, राजा वैश्य, आलोक कुमार, नित्या शुक्ला, वैभव मिश्रा, अंकित प्रताप सिंह, अमन कुमार सिंह, ज्योतिमा, सलोनी सिंह तथा इंटर के आकाश त्रिवेदी, आयुष मिश्रा, प्रिया यादव, अंशु साहू, जया मिश्रा, जानवी शुक्ला, नमिता मिश्रा, कविता, कुँवर धनंजय सिंह, आदर्श त्रिपाठी तथा अभिभावकों का सम्मान किया।

chat bot
आपका साथी