जयंती पर याद किए गए डॉ. लोहिया

-चित्र पर किया गया माल्यार्पण चित्र 23बीआरके-07 संवादसूत्र बाराबंकी डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर शनिवार को उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए डॉ. लोहिया
जयंती पर याद किए गए डॉ. लोहिया

बाराबंकी: डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर शनिवार को उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

छाया स्थित सपा कार्यालय पर जयंती मनाई गई। पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का पूरा जीवन सादगी भरा रहा। गरीबी अमीरी की बढ़ती खाई को पाटने में उनका अहम योगदान रहा हैं। आज के दौर में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक होते जा रहे है। रामसागर रावत ने कहा कि डॉ. लोहिया ऐसी व्यवस्था चाहते थे जिसमें सभी की बराबरी रहे। वह रिक्शे की सवारी नहीं करते थे। वह कहते थे कि एक आदमी एक आदमी को खींचे यह अमानवीय है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल यादव, नसीम कीर्ति, प्रीतम सिंह वर्मा, हुमांयू नईम खां, रामनाथ मौर्य, करुणेश द्विवेदी केडी, कामता यादव, रिजवान संजय, दानिश सिद्दीकी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, यशवंत यादव, आशीष सिंह आर्यन, नसीम गुड्डू, अलीम किदवई आदि प्रमुख रहे। गांधी भवन में डॉ. राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। यहां पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप, समाजवादी चितक रघु ठाकुर, सोशल वर्कर अशोक शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार गुड्डू, डॉ. कुलदीप सिंह, शिवा शर्मा, समीर सिंह, अजय प्रताप सिंह, राहुल रावत, शिवम शुक्ला, पाटेश्वरी प्रसाद आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी