क्रय केंद्रों से निराश लौट रहे किसान

बाराबंकी : विपणन शाखा के क्रयकेंद्रों पर भी बुधवार को भी धान खरीद नहीं शुरू हो पाई। कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM (IST)
क्रय केंद्रों से निराश लौट रहे किसान
क्रय केंद्रों से निराश लौट रहे किसान

बाराबंकी : विपणन शाखा के क्रयकेंद्रों पर भी बुधवार को भी धान खरीद नहीं शुरू हो पाई। किसान निराश होकर वापस लौटे। जबकि डीएम ने बुधवार को विपणन शाखा के क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए थे। डिप्टी आरएमओ डीएम के निर्देश का अनुपालन नहीं करवा सके। यही नहीं डिप्टी आरएमओ का मोबाइल फोन भी देर शाम तक नहीं उठा।

नवीन मंडी में संचालित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर बुधवार को दोपहर दरहरा गांव के किसान प्रेम किशोर व गौरसादिकपुर के किसान अंबिका प्रसाद धान बेचने के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद विपणन सहायक विजेंद्र मिश्र ने विपणन निरीक्षकों की हड़ताल के चलते धान खरीद ठप होने की बात कही। किसान प्रेम किशोर ने बताया कि वह हड़ताल समाप्त होने की खबर सुनकर आया था। नवीन मंडी में ही कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र पर प्रभारी राजित राम बैठे रहे पर राइस मिलर्स से अनुबंध न होने के कारण धान खरीदने से इंकार किया। पीसीएफ के क्रय केंद्र के कर्मचारी राहुल ने भी यही बहाना बताया। एफसीआई का एक क्रय केंद्र प्रस्तावित है पर वह अभी संचालित ही नहीं हुआ। इनसेट-

बोली में सामान्य धान के भाव बिका ए-ग्रेड धान

बाराबंकी : समर्थन मूल्य पर धान खरीद न हो पाने के ²ष्टिगत डीएम ने मंडी में बोली लगाकर धान खरीद कराने के निर्देश मंडी सचिव को दिए। डीएम के निर्देश पर बोली लगाने की औपचारिकता बुधवार को निभाई गई। पांच फर्मों के प्रतिनिधियों ने बोली में प्रतिभाग किया। ए-ग्रेड वाला एक ही प्रजाति का दो किसानों का धान एक फर्म ने खरीदा। छोटी पुरवा के किसान मिथलेश का धान 1770 रुपये और रामराज का धान 1720 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से बिका। जबकि सामान्य धान का समर्थन 1750 व ए-ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 1770 रुपये प्रति ¨क्वटल है।

chat bot
आपका साथी