छत्तीसगढ़ के बघेल, यूपी में हैं पटेल

-स्वाभिमान रैली में भूपेश बघेल का कुर्मी जाति के किसान नेता के रूप में कराया गया परिचय प्रेम अवस्थी, बाराबंकी : नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को आयोजित हुई किसान, नौजवान स्वाभिमान महारैली के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का परिचय कांग्रेस के नेताओं ने कुर्मी जाति के किसान नेता के रूप में जनता से कराया। इसके पीछे मौजूदा समय जिले में कोई खास कुर्मी चेहरा न होना अहम वजह बनी। वर्ष 2014 के चुनाव में कुर्मी नेता की छवि वाले बेनी प्रसाद वर्मा भी चुनाव हारने के बाद अपने पुराने घर समाजवादी पार्टी में वापस चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 12:29 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के बघेल, यूपी में हैं पटेल
छत्तीसगढ़ के बघेल, यूपी में हैं पटेल

प्रेम अवस्थी, बाराबंकी

नगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को आयोजित हुई किसान, नौजवान स्वाभिमान महारैली के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का परिचय कांग्रेस के नेताओं ने कुर्मी जाति के किसान नेता के रूप में जनता से कराया। इसके पीछे मौजूदा समय जिले में कोई खास कुर्मी चेहरा न होना अहम वजह बनी। वर्ष 2014 के चुनाव में कुर्मी नेता की छवि वाले बेनी प्रसाद वर्मा भी चुनाव हारने के बाद अपने पुराने घर समाजवादी पार्टी में वापस चले गए। हालांकि बेनी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पुनिया का जबरदस्त विरोध कांग्रेस में रहते हुए ही किया था जिसका नुकसान भी हुआ था।

जिले में पिछड़े वर्ग की कुर्मी जाति का मुख्य पेशा खेती करना है। ऐसे में बघेल के जरिए पुनिया ने कुर्मी बिरादरी को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की। पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल यूपी में भूपेश पटेल हैं। मुख्यमंत्री बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो यूपी में भी कर्जमाफी के साथ ही न्यूनतम आय की गारंटी कानून लागू होगा।

वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने याद दिलाया कि वर्ष 2009 के चुनाव में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का एक साथ इसी स्थान पर पहली बार नजर आए थे। अब राहुल गांधी अध्यक्ष व प्रियंका गांधी महासचिव हैं। सफलता निश्चित है। किसानों की फसल भाजपा के बेसहारा पशु चर रहे हैं। चुनाव में किसान भाजपा की सरकार रूपी फसल चर लेंगे। पूर्व मंत्री डॉ. संजय ¨सह ने बजट को किसानों को लुभाने वाला नहीं फंसाने वाला बताया।

डॉ. पीएल पुनिया ने कहा कि खेती व किसान को राहुल गांधी ने केंद्र बनाया है। डॉ. पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया ने सबका स्वागत व कार्यक्रम का संचालन सरजू शर्मा ने किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के नगर विकास मंत्री शिव कुमार दहिया, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, आशीष अवस्थी, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी, नसीम पठान, विश्वनाथ पटेल, छोटेलाल चौरसिया, आरिफ खान, ज्ञानेश शुक्ला, विजय पाल गौतम, मंगल जायसवाल, संजीव मिश्र, शुभम अवस्थी, जमील, इमरान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी