घर में अकेले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम चकसार में हुई घटना। पुलिस ने जताई किसी विषैले जंतु से काटने की आशंका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 12:28 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 12:28 AM (IST)
घर में अकेले युवक की संदिग्ध हालात में मौत
घर में अकेले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

बाराबंकी : घर में अकेले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर एएसपी मनोज कुमार पांडेय, सीओ सदर रामसूरत सोनकर ने घटनास्थल का जायजा लिया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। पुलिस प्रथम ²ष्टया विषैले जंतु के काटने की आशंका जता रही है।

सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम चकसार निवासी बन्ने का 26 वर्षीय पुत्र राममिलन रविवार को घर पर अकेला था। सोमवार सुबह उसका शव घर में उसके अपने कमरे में पाया गया। इसकी जानकारी तब हुई जब एक व्यक्ति उसके घर गया। प्रभारी एसपी आरएस गौतम के निर्देशानुसार एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मौके से शराब की बोतल और खाने का सामान बरामद हुआ है। युवक के पैर में निशान मिले हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि किसी जहरीले जंतु ने उसे काटा है। पुलिस ने बताया कि राम मिलन नशे का लती था। सीओ सदर ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है और शव से कोविड टेस्ट के लिए नमूना भी लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी