पंचायतों के उपचुनाव में 71.25 प्रतिशत मतदान

बाराबंकी : शनिवार को ग्राम पंचायतों के आठ ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक ग्राम सदस्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 12:37 AM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 12:37 AM (IST)
पंचायतों के उपचुनाव में 71.25 प्रतिशत मतदान
पंचायतों के उपचुनाव में 71.25 प्रतिशत मतदान

बाराबंकी : शनिवार को ग्राम पंचायतों के आठ ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक ग्राम सदस्य पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। उपचुनाव में 71.25 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 19 हजार 688 मतदाताओं में से 14 हजार 28 लोगों ने अपने मतों पर प्रयोग किया। प्रधान पद पर 74.32, ग्राम सदस्य पर 75.07, बीडीसी पर 55.20 फीसद मतदान हुआ है।

सूरतगंज : ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतें अमराई गांव व गोडा में शनिवार को प्रधान पदों का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान स्थलों पर पुलिस व पीएससी बल व प्रशासन की मुस्तैदी रही है। इस दौरान एसडीएम रामनगर अभय कुमार पांडेय, सीओ रामनगर उमाशंकर ¨सह व फतेहपुर अर¨वद कुमार ¨सह, रामनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह रधुवंशी व मोहम्मदपुर खाला राजेश कुमार समेत कई चुनाव अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे हैं।

सिद्धौर : ग्राम पंचायत रसूलपुर में प्रधान पद के लिए हुए मतदान हुआ। रसूलपुर में प्रधान पद के चार प्रत्याशी मैदान में थे, तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे।

अलियाबाद : अवशेरगढ़ ग्राम पंचायत व दरियाबाद के ग्राम मदारपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ पर प्रधान पद की रिक्त सीट पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। अवशेरगढ़ में रिक्त प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष दरियाबाद श्याम नरायन पांडेय फोर्स के साथ डटे रहे।

अहमदपुर : बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहमदपुर में छेत्र पंचायत सदस्य पद के सुबह से ही शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ। यहां शांतिपूर्वक मतदान हुआ।

रामसनेहीघाट : ग्राम पंचायत बनीकोडर में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ है। सदस्य पद के लिए ग्राम पंचायत गोरपुर में दो, जरौली में एक, थोरथिया में एक, बनीकोडर में एक, सकौली में चार तथा राघवपुर में एक सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए।

chat bot
आपका साथी