आज 152 जगहों पर चलेगा वृहद अभियान, 60 हजार को लगेगी वैक्सीन

कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:28 PM (IST)
आज 152 जगहों पर चलेगा वृहद अभियान, 60 हजार को लगेगी वैक्सीन
आज 152 जगहों पर चलेगा वृहद अभियान, 60 हजार को लगेगी वैक्सीन

बाराबंकी: कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेज हो गया है। जिले में तीसरा वृहद स्तर पर कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान सोमवार को संचालित होगा। जिले में 152 जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप बनाए गए है। जहां पर करीब 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 300 से अधिक टीमें लगाई गई है। जिसमें चिकित्सक, एक्सरे टेक्नीशियन, एएनएम प्रमुखता से शामिल होंगी।

सीएमओ डा. रामजी वर्मा ने बताया कि वृहद अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, समस्त सीएचसी, पीएचसी के अलावा स्कूलों व पंचायत भवनों पर भी टीकाकरण अभियान संचालित होगा। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। वैक्सीन की पर्याप्त डोज मिल गई है। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराए जाने के दिशा निर्देश दिए गए है।

कोरोना जांच में मिले निगेटिव

बांसा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव की टीम ने कैंप लगाकर कपिल नगर में 69 लोगों की कोरोना जांच की। जिसमें एनटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के अंतर्गत शानिवार को एक रिपोर्ट की आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट में पाजिटिव आते ही स्वास्थ विभाग सतर्कता बरत रहा है। पाजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेट किया गया है। रविवार को आसपास के लोगों की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव टीम ने पहुंचकर 69 लोगों की जांच की। सभी निगेटिव पाए गए। जांच टीम में डा. मनोज कुमार वर्मा, अशोक कुमार, दिवाकर, पूजा वर्मा शामिल रहीं। अब प्रसूता को भी लगेगी कोविड वैक्सीन

बाराबंकी : कोरोनारोधी टीका अब प्रसूता को भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में लगा हुआ है। अभी तक 18 वर्ष से ऊपर के आयु वालों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगवाने का चार्ट भी बकायदा तैयार कर रहा है। सीएमओ डा. राम जी वर्मा ने बताया प्रसूताओं को वैक्सीन लगाने का ट्रायल चल रहा था जो अब पूरा हो गया है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे वैसे ही प्रसूता को कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

अलग बनाए जाएंगे टीकाकरण केंद्र : प्रसूता को वैक्सीन लगाने के लिए प्रथम चरण में अलग टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। ताकि कोई प्रसूता अगर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे तो उसे भीड़ के चलते दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों को भी निर्देशित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी