पीएसी के 25 जवान सहित 31 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

दुबई सूरत से लौटे लोग जांच में मिले कोरोना पॉजिटिव 28 लोग होम क्वारंटाइन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 12:05 AM (IST)
पीएसी के 25 जवान सहित 31 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
पीएसी के 25 जवान सहित 31 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बाराबंकी : जिले में 25 पीएसी वाहिनी के जवान सहित कुल 31 केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो शहर के, एक मसौली व तीन टिकैतनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को एलवन चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सूरत, दिल्ली व दुबई से आए एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। तीन व्यक्ति ऐसे हैं जोकि पूर्व में पाए गए पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। कुल 28 लोग होम क्वारंटाइन कराए गए हैं।

शहर के गुलरियागार्दा में एक युवक व एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों पूर्व में पाए गए कोरोना पॉजिटिव के नजदीकी संपर्क के हैं। मसौली क्षेत्र के बड़ागांव मे महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। दिल्ली से पहली जुलाई को लौटी थी। टिकैतनगर पंचायत के नूरवाफ मुहल्ला में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी मुहल्ले की एक महिला भी पॉजिटिव आई है। यह सूरत के गुजरात से बीती 30 जून को आई थी। पूरेडलई में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक बीती 29 जून को दुबई से लौटा था। कुल 28 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जिन मकानों में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले हैं वहां पर ढाई सौ मीटर परिधि को बांस बल्ली लगाकर सील किया गया है। आवागमन क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन कार्य भी कराया जा रहा है।

लोग नियमों का कर रहे उल्लंघन : टिकैतनगर : नगर पंचायत टिकैतनगर के तीन वार्ड हॉटस्पॉट घोषित हैं, पर वार्डों में हॉटस्पॉट के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। वार्डों के लोग रास्ते में लगे बैरियर को तोड़कर बेरोकटोक आ-जा रहे हैं। शुक्रवार को हॉटस्पॉट इलाके में लोगों की चहल कदमी का नजारा देखा गया, जिससे लगता है लोगों को अभी भी कोरोनावायरस का भय नहीं है।

थाना व कस्बा टिकैतनगर के वार्ड एक, तीन और सात में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव के मरीज है। इन इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए लॉक कर दिया गया है। वार्डो में बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक है, लेकिन इसका कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। कई जगह लोगों ने बैरियर तोड़ दिया है। लोग बैरियर को खोलकर भी आते-जाते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी