कारगिल युद्ध के साक्षी रिटायर्ड कर्नल की सरेशाम पिटाई

जागरण संवाददाता बांदा कारगिल युद्ध में दुश्मनों को छकाने वाले रिटायर्ड कर्नल को दबंग युवक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 10:40 PM (IST)
कारगिल युद्ध के साक्षी रिटायर्ड कर्नल की सरेशाम पिटाई
कारगिल युद्ध के साक्षी रिटायर्ड कर्नल की सरेशाम पिटाई

जागरण संवाददाता, बांदा : कारगिल युद्ध में दुश्मनों को छकाने वाले रिटायर्ड कर्नल को दबंग युवक को पास न देना मंहगा पड़ गया। अशोक लाट चौराहे पर युवक ने सैनिक को निर्ममता पूर्वक पिटाई की। पीटने के बाद फिल्मी स्टाइल में भाग खड़ा हुआ। तमाम लोग तमाशबीन बने रहे। पूर्व सैनिक अपनी कारगिल गाथा बताते हुए फफक पड़ा।

शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी महेश तिवारी कारगिल युद्ध के समय राजस्थान के जैसलमेर में कर्नल पद पर तैनात रहे हैं। पूरे देश से सैनिकों को वहां दुश्मनों से लोहा लेने को कारगिल बुलाया गया था। उसने भी इस युद्ध में अपना सौर्य दिखाते हुए दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। सोमवार को शाम वह बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक पर घर लौट रहे थे। अशोक लाट चौराहे पर पीछे से बाइक पर आ रहे एक रईसजादे युवक को साइड न देना उन्हें महंगा पड़ गया। युवक ने पूर्व सैनिक को ओवरटेककर रोक लिया। बाइक से गिराकर लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों ने बचाया। यह ²श्य अशोकलाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया। करीब पांच मिनट तक हुई इस मारपीट को देख सभी भौचक्के रह गए। युवक गाली-गलौज करते व धमकाते हुए बाइक से निकल गया। करीब पचास मीटर दूरी पर खड़ी यूपी-100 की गाड़ी भी इस नजारे को नहीं देख पाई और न समझ पाई। सैनिक ने बताया कि उसने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। इसके लिए उन्हें इनाम भी मिला था। लेकिन यहां पिटने के बाद खुद को बेहद दुर्भाग्यशाली मानता हूं।

chat bot
आपका साथी