गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, महापुरुषों को किया नमन

जागरण संवाददाता बांदा गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडलायुक्त आइजी जिलाधिकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 06:12 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, महापुरुषों को किया नमन
गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, महापुरुषों को किया नमन

जागरण संवाददाता, बांदा : गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडलायुक्त, आइजी, जिलाधिकारी और एसपी ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान महापुरुषों को याद करते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। डीएम ने ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया तथा कंबल बांटे।

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कमिश्नरी में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के संकल्प की शपथ दिलायी। कहा कि अगणित देशभक्तों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से हमें आजादी प्राप्त हुई है तथा इस आजादी को अक्षुण रखने का दायित्व युवा पीढ़ी का है। 73 वर्षों में देश के प्रत्येक क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है तथा आधार भूत ढांचे का विकास हुआ है। इस मौके पर अपर आयुक्त चंद्रशेखर, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलाई। स्वतंत्रता सेनानियों को नारियल, शाल, मिष्ठान एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। डीएम ने 14 वृद्ध महिलाओं को कंबल दिए। कहा कि आजादी से जुडे़ महानायकों तथा वीरांगनाओं के ऐतिहासिक संघर्षों और उनसे जुडी यादों को संजोकर रखना चाहिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव तथा अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

---------------------

शैक्षिक संस्थानों में भी रही गणतंत्र दिवस की धूम

बांदा : राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.आरबी सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डा.दीपाली गुप्ता ने ध्वज फहराया। सांस्कृतिक गोष्ठी में उन्होंने लोकतंत्र की चुनौतियां विषय पर जानकारी। इस मौके पर रेंजर्स व स्वीप विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय में कोरोना काल में बेहतर योगदान देने वाली छात्रा सादिया को भी सम्मानित किया गया। उधर, कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य इस परिक्षेत्र व कृषकों के लिए अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास करें। विश्वविद्यालय के 11 शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को उनके द्वारा विश्वविद्यालय में किए गए कार्य के लिए प्रशंसा पुरस्कार दिया। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में डीआइओएस विनोद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर संविधान की आत्मा (प्रस्तावना) की शपथ दिलाई एवं बच्चों को पौधे वितरित किए। प्रधानाचार्या डा. शशि मिश्रा से मतदाता जागरुकता अभियान की जानकारी लेने के साथ और प्रभारी बनाने के लिए प्रेरित किया। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केन पथ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार सिंह ने वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया। सेंट जेवियर्स, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, भगवती प्रसाद ओमर बालिका विद्यालय, संत तुलसी पब्लिक स्कूल व सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए।

-----------------

संगठनों ने भी मनाया गणतंत्र दिवस

बांदा : जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव वीपी पांडेय मंडल कारागार में गए। यहां उनके साथ राजकिशोर शुक्ला, जगदीश तिवारी, विद्यासागर द्विवेदी, धीरू प्रजापति, संदीप चौरसिया आदि ने 57 महिला बंदियों और उनके बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक कारागार वीरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। उधर, बिजली खेड़ा में सभासद रामकली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मिष्ठान वितरित किया।

chat bot
आपका साथी