धान खरीद में धांधली के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

संवाद सहयोगी, बबेरू : धान में नमी बता कर लूट खसोट कर रहे व्यापारियों के खिलाफ किसानों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 05:42 PM (IST)
धान खरीद में धांधली के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान
धान खरीद में धांधली के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान

संवाद सहयोगी, बबेरू :

धान में नमी बता कर लूट खसोट कर रहे व्यापारियों के खिलाफ किसानों का गुस्सा सड़क पर आ गया। किसानों ने गुरुवार को भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर इस पर अंकुश लगाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह पटेल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी अर¨वद कुमार तिवारी को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि बुंदेलखंड में बासमती प्रजाति 1121 धान की खरीद बबेरू गल्ला मंडी में ही होती है। इस धान को खरीदने के लिए हरियाणा, पंजाब, कौशांबी सहित तमाम स्थानों के व्यापारी आते हैं। इस मंडी में क्षेत्र सहित जनपद के कई गांवों के किसान धान बेंचने आते हैं। व्यापारी धान मे नमी बताकर प्रति कुंतल एक किलों की कटौती करते हैं। जबकि किसी भी व्यापारी के पास नमी नापने वाली मशीन नहीं हैं। यदि किसानों के साथ हो रही लूट बंद नहीं हुई तो संगठन किसानों के साथ सड़कों में उतर कर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मंडल अध्यक्ष कमल नयन ¨सह ने कहा कि नमी के नाम पर लूट की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस घपले में अधिकारियों की लिप्तिता का भी आरोप लगाया। शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। एसडीएम ने किसानों को जांच कर कार्रवाई करने का लिखित भरोसा दिया, तब किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान किसान नेता अवधेश ¨सह, विजय ¨सह, मइयादीन ¨सह आदि किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी