गाजर व फलों के सेवन से आंखों को मिलती है ऊर्जा

मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी। मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:09 AM (IST)
गाजर व फलों के सेवन से आंखों को मिलती है ऊर्जा
गाजर व फलों के सेवन से आंखों को मिलती है ऊर्जा

कामन इंट्रो : ठंड के मौसम में आई फ्लू, संक्रमण व फंगस की परेशानी से बचने के लिए खास सचेत रहने की जरूरत है। इनके चपेट में आने से आंखें लाल होने के साथ कीचड़, खुजली व दर्द बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय धूल व सीधी हवा से बचाव के लिए हेलमेट व चश्में का इस्तेमाल करें। फ्लू की चपेट में आए मरीज के कपड़ों को इस्तेमाल करने से बचें। आग तापते समय धुएं से आंखों को बचाएं। खाने में विशेष रूप से विटामिन एक की मात्रा बढ़ाएं। गाजर, पालक, अंडा व मछली, दूध आदि पौष्टिक आहार के साथ आम, पपीता, अमरूद जैसे पीले फलों के सेवन से आंखों की रोशनी में इजाफा होता है। इनसे आंखों को नई ऊर्जा मिलती है। दैनिक जागरण के स्थाई कालम हेलो डॉक्टर में फोन पर पूछे गए लोगों के सवालों का जवाब मेडिकल कालेज के फेंको व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश श्रीवास्तव (एमएस) ने कुछ इस तरह दिए हैं। जागरण संवाददाता, बांदा :

सवाल : छोटे अक्षर देखने में परेशानी होती है। रात में अक्सर ऐसा होता है। इससे आंखों को राहत कैसे मिलेगी।

- संतोष गुप्ता बिसंडा

जवाब विटामिन एक की कमी से रतौंधी रोग होने पर इस तरह की समस्या ज्यादातर रात में होती है। मेडिकल कॉलेज में आकर आंखों की जांच कराएं। इससे अनुवांशिक परेशानी का भी पता चल सकेगा। छोटे पास के अक्षर न दिखने से चश्मा लगाना पड़ सकता है।

सवाल : पत्नी के आंख के पर्दे में छेद है। इसके लिए उपचार का क्या उपाय है।

- शिवम अतर्रा

जवाब : पर्दे की जांच करने के बाद छेद की गहराई का अंदाजा लग सकेगा। लेजर से सिकाई कराना उचित है। इससे पर्दे को उखड़ने से रोका जा सकता है।

सवाल : क्रिकेट की गेंद लगने से आंख के अगल-बगल नीलापन है। उपचार के लिए क्या सुझाव है।

- राकेश कुमार नरैनी

जवाब : अगर आंख में रोशनी की गिरावट नहीं हुई है तो नीलापन 10-15 दिन में अपने आप सही हो जाएगा। एक बार आंख की जांच जरूर करा लें।

सवाल : आंखों में लाली व खुजली के साथ चमक व पानी आने की एक वर्ष से दिक्कत है।

-अमित कालूकुआं

जवाब : नजर व चश्में की जांच कराने से अगर एलर्जी की शिकायत है तो उसका इलाज कराना पड़ेगा। चश्में का पावर घटने से भी इस तरह की दिक्कत होती है।

सवाल : बाई आंख अक्सर फड़कती है। समस्या से निजात पाने के लिए क्या उपचार है।

- पूरन सोनी अतर्रा

जवाब : आंखों की जांच कराने से यादि पलक की नसों में समस्या सामने आती है तो इसका निवारण दवा के सेवन से संभव है।

सवाल : आंखों से दिखता कम है। कई वर्षों से दोनों आंखों से पानी आ रहा है।

- रमाकांत राजपूत मानिकपुर जनपद चित्रकूट

जवाब : आंसू नली ब्लाक होने की संभावना है। जिसकी वजह से इस तरह की दिक्कत होती है। यह नासूर आपरेशन करके ठीक किया जा सकता है।

सवाल : कम दिखने के साथ आठ वर्ष से आंखों में नाखूना की शिकायत है।

-संतोष गुप्ता अतर्रा

जवाब : नाखूना पुतली के ऊपर पूरी तरह चढ़ने पर रोशनी प्रभावित होती है। जांच कराकर आपरेशन कराएं।

सवाल : चश्में का नंबर एक दुकान से लिया था। चश्मा लगाने पर धुंधलापन व पानी आने लगा है।

-आदित्य बबेरू

जवाब : मेडिकल कॉलेज में आकर एक बार आंखों की जांच कराएं। चश्में का सटीक नंबर मिलने पर यह समस्या दूर हो जाएगी।

सवाल : आंखों में दूर की वस्तु धुंधली दिखाई पड़ती है। तीन वर्ष से इस तरह की समस्या बनी है।

-विष्णु अतर्रा

जवाब : नजर की जांच कराएं। यदि चश्में से पूरी रोशनी बनती है तो उसे लगाना पड़ेगा। रोशनी न बनने पर पर्दे की जांच करनी पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी