टेंपो स्टैंड से नकदी व जेवरात चोरी

संवाद सहयोगी अतर्रा भाई के साथ स्कार्पियो में मायके से लौट रही महिला का जेवरात व नकदी स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 11:01 PM (IST)
टेंपो स्टैंड से नकदी व जेवरात चोरी
टेंपो स्टैंड से नकदी व जेवरात चोरी

संवाद सहयोगी, अतर्रा : भाई के साथ स्कार्पियो में मायके से लौट रही महिला का जेवरात व नकदी से भरा बैग किसी ने पार कर दिया। घटना की जानकारी होते ही होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को सीसी टीवी फुटेज में एक युवक बैग लेकर भागते दिखा है।

कस्बा बबेरू निवासी कुसुम सिंह पत्नी रुद्रप्रताप अपने भाई चुन्नू के साथ स्कार्पियो गाड़ी में मायके सतना बगहा से लौट रही थी। साथ में उसकी बहू भी थी। कस्बे के बिसंडा रोड टेंपो स्टैंड के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी पंचर हो गई। गाड़ी किनारे खड़ी कर चुन्नू पंचर बनवाने लगा। इसी दौरान बहू की तबियत बिगड़ गई। जिससे सास उसे लेकर नजदीक लगे हैंडपंप में पानी लेने चली गई। इसी दौरान गाड़ी में रखा हैंडबैग किसी ने पार कर दिया। महिलाएं वापस आईं तो बैग गायब देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे एसएसआई चन्द्रपाल ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक गाड़ी का गेट खोलकर बैग ले जाते दिखा। महिला ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि हैंडबैग में तीस हजार नगदी सहित सोने चांदी के डेढ़ लाख के जेवरात रखे थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी