जिले में पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे 180 फ्लैट

जागरण संवाददाता बांदा पुलिस कर्मियों को अब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2020 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 05:03 AM (IST)
जिले में पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे 180 फ्लैट
जिले में पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे 180 फ्लैट

जागरण संवाददाता, बांदा : पुलिस कर्मियों को अब आवास के लिए चितित होने की जरूरत नहीं है। उन्हें किराए के मकान नहीं तलाशने होंगे। शासन ने उनके लिए सौगात दी है। 24.17 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल बनेगा। इसमें डेढ़ सौ आवास पुरुष कर्मियों के लिए और 30 आवास महिला आरक्षियों के लिए होंगे। 2.02 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। यह हॉस्टल राष्ट्रीय निर्माण निगम एवं राष्ट्रीय आवास निगम की ओर से बनवाया जाएगा।

आम जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों को अब रहने के लिए हाईटेक व्यवस्था मिलेगी। पुलिस लाइन में तीन मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल बनेगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। पुलिस कर्मियों के अभी आवास जर्जर अवस्था में हैं। महिला पुलिस कर्मियों को किराए के मकानों में गुजारा करना पड़ता है। अब शासन की यह नई पहल ने उन्हें 24.17 करोड़ की सौगात दी है। हॉस्टल में पानी, बिजली आदि की सभी व्यवस्थाएं होंगी। कर्मियों को इसमें लिफ्ट की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए पुलिस लाइन में जमीन चिह्नित कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने पहली किश्त में दो करोड़ दो लाख रुपये कार्यदायी संस्था को अवमुक्त किए हैं। इसमें निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हॉस्टल डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें 30 फ्लैट महिला आरक्षियों के लिए होंगे। वह अपने परिवार के साथ इसमें शिफ्ट होंगी। वहीं डेढ़ सौ आवास पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए बनाए जाएंगे। जर्जर आवासों में हो रहा गुजारा

पुलिस लाइन में बने आवास पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। यहां रहने वाले पुलिस कर्मियों को भय के बीच रातें गुजारनी पड़ती हैं। भवनों को मरम्मत के नाम पर हर वर्ष रंग-रोगन कर दिया जाता है। यही स्थिति पुलिस क्लब व नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आवास के भी है। दशकों पुराने बने इन आवासों की छतें टपकती हैं और दरारें डराती हैं।

ट्रांजिट हॉस्टल अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं हुआ। पहली किश्त आने पर निर्माण शुरू करा दिया गया है। यह डेढ़ वर्ष में बनकर हैंडओवर हो जाएगा।

- अजमेर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, बांदा

chat bot
आपका साथी