दो पक्षों में चलीं कुल्हाड़ियां, चार लोग घायल

जागरण संवाददाता, बांदा : चोरी के प्रयास की शिकायत करने पर गांव के चार लोगों ने चाचा-भतीजा को कुल्हाड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 May 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 20 May 2017 01:00 AM (IST)
दो पक्षों में चलीं कुल्हाड़ियां, चार लोग घायल
दो पक्षों में चलीं कुल्हाड़ियां, चार लोग घायल

जागरण संवाददाता, बांदा : चोरी के प्रयास की शिकायत करने पर गांव के चार लोगों ने चाचा-भतीजा को कुल्हाड़ी व बरछी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर घायल चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की शिकायत पुलिस में की गई है। दूसरे पक्ष ने भी कुल्हाड़ी से हमला कर दो लोगों को घायल करने का आरोप लगाया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोखर निवासी रामऔतार (45) व उसके भतीजा मूलचंद्र (17) को पुराने विवाद के चलते गांव के चार लोगों ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। घायल अधेड़ ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को गांव राहुल व अशोक उनके यहां बकरी खोलने की नियत से आए थे। भतीजे ने आहट होने पर टार्च लगा दी थी। इससे दोनो लोग धमकी देते हुए फरार हो गए थे। सूचना देने पर डायल 100 मौके पर पहुंची थी। बाद में पुलिस बुलाने को लेकर उसी रात उन्होंने घर आकर गाली-गलौज व फायर किया था। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई थी। इसी खुन्नस के चलते जब वह दूध लेकर घर जा रहा था तब राहुल व अशोक समेत चार लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी व बरछी से हमला कर दिया। हमले में वह दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर दूसरे पक्ष से घायल राहुल व अशोक ने भी पुलिस से बताया कि रामऔतार व मूलचंद्र ने पुराने विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला किया है। हमले में वह घायल हो गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रतिमा ¨सह का कहना है कि मारपीट की शिकायत दोनों पक्ष की दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी