घर में घुसकर महिला को गोली मारी

बांदा/मटौंध : घर में घुसे तीन लोगों ने महिला को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला के पति

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 01:11 AM (IST)
घर में घुसकर महिला को गोली मारी

बांदा/मटौंध : घर में घुसे तीन लोगों ने महिला को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला के पति की ओर से लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर करने पर हमलावर फरार हो गए। इससे महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध पति ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति का आरोप है कि पुरानी रंजिश व चोरी के इरादे से घर में घुसकर तीनों लोगों ने घटना की है।

मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम बसहरी निवासी फूल कुमारी (50) पत्‍‌नी सहदेव गुरूवार रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस में देकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बारे में घायल महिला के पति ने पुलिस को बताया कि गांव के रामकरन से कई वर्ष पुरानी हत्या के मामले में रंजिश चल रही है। आरोप लगाया कि रात में जब उसकी पत्‍‌नी परिवार के साथ मकान के नीचे के खंड में सो रही थी। रामकरन अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पीछे से घर की छत में चढ़ आया। आहट होने पर पत्‍‌नी जब ऊपरी मंजिल में पहुंची तो एक युवक ने उसका मुंह दबोच लिया। इसी बीच उसे तमंचे से गोली मार दी है। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। गोली चलने की आवाज सुनकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की थी। इसमें हमलावर पत्‍‌नी को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए हैं। रामकरन व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश व चोरी के इरादे से घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध मटौंध थाना प्रभारी चौधरी रमेश प्रताप सिंह का कहना है कि पति की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है।

chat bot
आपका साथी