आर्य समाज का 87वां वार्षिकोत्सव 21 से

संवादसूत्र उतरौला (बलरामपुर) नगर में आर्य समाज का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:09 AM (IST)
आर्य समाज का 87वां वार्षिकोत्सव 21 से
आर्य समाज का 87वां वार्षिकोत्सव 21 से

बलरामपुर :आर्य समाज का 87वां वार्षिकोत्सव 21 से 24 फरवरी तक मनाया जाएगा। इसके लिए 15 से 20 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह प्रभात भ्रमण किया जाएगा। आर्य समाज के प्रधान रामदेव आर्य ने बताया कि 21 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन से प्रतिदिन तीन सत्रों में विभिन्न विषयों पर सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें बाहर से आए आर्य विद्वान लोगों को उपदेश देंगे। हरियाणा के थैंक्स भारत के संस्थापक राहुल आर्य, दिल्ली की सावित्री आर्या, एटा के शिवपाल आर्य व लखनऊ के डॉ. उमाशंकर शुक्ल समेत प्रदेश के अन्य आर्य विद्वान इस वार्षिकोत्सव में शामिल रहेंगे।

chat bot
आपका साथी