शिक्षकों का कमाल, विद्यालय की 'सुर्खियों' में नौनिहाल

यूं तो यह सरकारी विद्यालय है लेकिन यहां होने वाली शिक्षणेत्तर गतिविधियां इसे औ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 10:04 PM (IST)
शिक्षकों का कमाल, विद्यालय की 'सुर्खियों' में नौनिहाल
शिक्षकों का कमाल, विद्यालय की 'सुर्खियों' में नौनिहाल

बलरामपुर :

यूं तो यह सरकारी विद्यालय है, लेकिन यहां होने वाली शिक्षणेत्तर गतिविधियां इसे औरों से जुदा बनाती हैं। दीवारों पर टंगे बाल 'अखबार' की 'सुर्खियों' में यहां के नौनिहाल छाए हुए हैं। यह अखबार न तो प्रिंटिंग प्रेस में छपता है, न ही इसका कोई संपादक है। इसमें समाचार नहीं, बल्कि स्कूल के नौनिहालों के हाथों लिखी कविताएं, कहानियां व रंग-बिरंगे चित्र और उनके नाम होते हैं। जो हर आगंतुक का ध्यान बरबस ही खींच लेते हैं। वास्तव में यह कमाल शिक्षकों का है, जिनके निर्देशन में बच्चे पढ़ाई के साथ हुनर भी सीख रहे हैं।

ये प्राथमिक विद्यालय सदर ब्लॉक के रामपुर खगईजोत प्रथम में स्थित है। इसमें अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई के साथ योग, खेलकूद, क्राफ्ट और विज्ञान प्रयोग में भी रुचि है। यहां के शिक्षकों ने अथक प्रयास ने बेसिक शिक्षा की छवि के साथ सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों की सोच को भी बदल दिया है। वर्तमान सत्र में 270 बच्चों का नामांकन है। इसके बाद भी अभिभावक दाखिले के लिए प्रयासरत रहते हैं।

हर माह प्रदर्शित होता है बाल 'अखबार'

इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुमन देवी गुज्जर की तैनाती अक्टूबर 2013 में हुई। उस समय विद्यालय में दो शिक्षामित्र और 45 बच्चे थे। उन्होंने बच्चों में क्राफ्ट वर्क से कलात्मक क्षमता विकसित करने की शुरुआत की। 2014 में सहायक अध्यापक मुक्ति मिश्रा, अनुभा जायसवाल व राकिया सिद्दीकी की नियुक्ति हुई। फिर सभी शिक्षकों ने बच्चों को कविता, कहानी लेखन व चित्र बनाने का ज्ञान देना शुरू किया। बच्चों की कृतियों को हर माह बाल 'अखबार' के रूप में उनके नाम के साथ प्रदर्शित किया जाता है।

'आदर्श' शिक्षक हैं सुमन :

प्रधानाध्यापक सुमन को बेसिक शिक्षा में अमूल-चूल परिवर्तन के लिए आदर्श शिक्षक के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इस स्कूल को पोषण के लिए सदर विधायक पल्टूराम ने 'गोद' लिया है।

chat bot
आपका साथी