पेराई सत्र का आगाज, मिल पर किसान जुटेंगे आज

बलरामपुर : जिले में तीन मिलें संचालित हैं। करीब डेढ़ लाख गन्ना किसान है। सरकार ने इस वर्ष

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:05 PM (IST)
पेराई सत्र का आगाज, मिल पर किसान जुटेंगे आज
पेराई सत्र का आगाज, मिल पर किसान जुटेंगे आज

बलरामपुर : जिले में तीन मिलें संचालित हैं। करीब डेढ़ लाख गन्ना किसान है। सरकार ने इस वर्ष वेंडर प्रक्रिया से किसानों को तौल पर्ची जारी करने की नई व्यवस्था की है। बलरामपुर की तीनों चीनी मिलों की पर्ची आकाश सॉफ्टवेयर लखनऊ को जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलरामपुर चीनी मिल 19 नवंबर, इटईमैदा चीनी मिल 22 व तुलसीपुर चीनी मिल 16 नवंबर से पेराई शुरू करेगी। वेंडर द्वारा समय से पर्ची न उपलब्ध कराने के कारण तुलसीपुर चीनी मिल एक दिन लेट हो गई है। किसानों को चार दिन पूर्व पर्ची दिए जाने की व्यवस्था है। जिससे किसान अपनी फसल समय से काटकर तौल केंद्र पर ले जा सकें। अधिकांश किसानों को पर्ची नहीं मिल सकी है। जिससे वह परेशान हैं।

जिले में करीब तीन लाख से अधिक किसान हैं। तीनों चीनी मिल परिक्षेत्र में गत वर्ष की अपेक्षा इस बार 13 फीसद क्षेत्रफल बढ़ा है। अनुकूल जलवायु से उपज भी अच्छी दिख रही है। 16 नवंबर से तुलसीपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू किया जा रहा है। छह हजार किसानों को मिली पर्ची :

-प्रतिदिन लखनऊ से तौल पर्ची जिले की गन्ना समितियों को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसका वितरण समितियों द्वारा किसानों को किया जाना है। तुलसीपुर चीनी मिल परिक्षेत्र में करीब छह हजार किसानों की तौल पर्ची आने की बात कही जा रही है। ऐसे में नई व्यवस्था से अनजान किसानों के माथे पर ¨चता की लकीरें हैं।

मिल प्रशासन का दावा :

-तुलसीपुर चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार ¨सह ने बताया कि सत्र के लिए चीनी मिल ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 31500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई हुई है। चीनी मिल शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।

डीसीओ के बोल :-जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा का कहना है कि बलरामपुर चीनी मिल 19 नवंबर से शुरू होगी। जिसकी पर्ची देर रात तक आने की संभावना है। समिति के सदस्य प्रतिदिन लखनऊ पर्ची लेने जाएंगे। तौल तिथि से चार दिन पहले पर्ची मुहैया कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी