56 इंच की छाती वाला मर्द है नरेंद्र मोदी, पीएम बनते ही कश्मीर से उखाड़ फेकेंगे दफा 370

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गुरुवार को सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 23 मई को जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। आतंकवाद व पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आप सभी लोगों को 12 मई की सुबह मतदान करना होगा। देश के कोने-कोने में भाषा और पहनावा बदल जाता है लेकिन चुनाव में मोदी का नारा देश के हर कोने में हैं। राहुल बाबा विदेश जाते हैं तो मां को भी पता नहीं होता है कि वह कहां गए हैं। पारा बढ़ते ही अखिलेश भी विदेश छुट्टी बनाने चले जाते हैं। सपा बसपा व कांग्रेस आतंकवादियों से इलू-इलू करते हैं। यह बात बलरामपुर नगर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही। कहा कि राहुल अखिलेश व मायावती चाहते हैं कि कश्मीर भारत से अलग हो जाए। नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही कश्मीर से धारा 370 उखाड़ फेंकेगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 09:31 PM (IST)
56 इंच की छाती वाला मर्द है नरेंद्र मोदी, पीएम बनते ही कश्मीर से उखाड़ फेकेंगे दफा 370
56 इंच की छाती वाला मर्द है नरेंद्र मोदी, पीएम बनते ही कश्मीर से उखाड़ फेकेंगे दफा 370

बलरामपुर :पुलवामा घटना में 40 जवान हमारे शहीद हो गए। पाक ने भी देर किए बिना सेना व तोप सीमा पर बिछा दी। यहां 56 इंच की छाती वाले मर्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ठान ली थी कि इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। वायुसेना को भेजकर पाक में आतंकवादियों को ठिकाने लगवा दिया। उसके बाद जब पूरे देश में खुशी मनाई जाने लगी, तो दो स्थानों पर मातम का माहौल था। पाकिस्तान व सपा-बसपा एवं कांग्रेस कार्यालयों में सन्नाटा था। राहुल, माया व अखिलेश के चेहरे का नूर गायब था। क्योंकि उनका वोट बैंक नाराज हो गया था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को सपा-बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यह बात बलरामपुर नगर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही। कहाकि 23 मई को जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। आतंकवाद व पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आप सभी लोगों को 12 मई की सुबह मतदान करना होगा। देश के कोने-कोने में भाषा और पहनावा बदल जाता है, लेकिन चुनाव में मोदी का नारा देश के हर कोने में हैं। राहुल बाबा विदेश जाते हैं तो मां को भी पता नहीं होता है कि वह कहां गए हैं। पारा बढ़ते ही अखिलेश भी विदेश छुट्टी मनाने चले जाते हैं। सपा, बसपा व कांग्रेस आतंकवादियों से ईलू-ईलू करते हैं। कहाकि राहुल, अखिलेश व मायावती चाहते हैं कि कश्मीर भारत से अलग हो जाए। नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही कश्मीर से धारा 370 उखाड़ फेकेंगे। जो देश विरोधी नारा लगाएगा वह जेल जाएगा। उन्होंने कहाकि कांग्रेस की सरकार थी तो आलिया, जमालिया जैसे लोग घुसपैठ करते थे। जवानों के सिर काट ले जाते थे। उसको अपमानित करते थे। मौनी बाबा की सरकार चुप रहती थी। कहाकि उप्र में गुंडा राज खत्म हो गया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराधियों को उल्टा लटका दिया है। गो माता की रक्षा के लिए अवैध कत्लखाने बंद करवा दिए। अब श्रावस्ती व बलरामपुर की जनता यह तय करें कि 40 जवानों को मारने वालों से वार्ता करनी चाहिए या मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। जनता ने भारत माता का जयकारा लगाते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। मां भारती की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं हो सकता है। देश में दो प्रधानमंत्री होने का विरोधी राग अलाप रहे हैं। कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की बात कह रहे हैं। एक देश में दो प्रधानमंत्री हो सकते हैं क्या। इस पर जवाब आया नहीं। हिदुस्तान से कश्मीर को अलग करने की सोच रखने वालों को जनता जवाब देगी। कहा कि मान लो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री व भाजपा का शासन न रहा तब भी भाजपा के कार्यकर्ता के तन में जान है तो कश्मीर को हिदुस्तान से अलग नहीं होने देंगे। हम कश्मीर से दफा 370 हटाने की बात करते हैं। तो राहुल बाबा राष्ट्रद्रोह की दफा हटाने की बात कहते हैं। पाकिस्तान की जासूसी करने वालों को जेल कैसे भेजा जाएगा। जनसभा में उमड़े जनसमूह को संकल्प दिलवाया कि वह लोग मतदान करने के बाद ही कोई काम करें। सदर विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, रामप्रताप वर्मा, शैलेश कुमार सिंह शैलू, रामफेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, रामसुंदर चौधरी, अजय सिंह पिकू, चंद्र प्रकाश सिंह, अरुण प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, बृजेंद्र तिवारी, डीपी सिंह, बिल्लू सिंह, मंजू तिवारी व स्वाती तिवारी मौजूद रहीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी