मनरेगा से बनेगा बकरी व मुर्गी पालन शेड

बलरामपुर : मनरेगा श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए व्यक्तिगत लाभार्थियों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM (IST)
मनरेगा से बनेगा बकरी व मुर्गी पालन शेड
मनरेगा से बनेगा बकरी व मुर्गी पालन शेड

बलरामपुर : मनरेगा श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए व्यक्तिगत लाभार्थियों को भी लाभ दिया जाएगा। इसके तहत बकरी व मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा से शेड का निर्माण कराया जाएगा। कार्य योजना तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उपायुक्त श्रम रोजगार महेंद्र देव ने बताया कि चालू माह में 20 लाख से अधिक मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य है। जिससे मनरेगा श्रमिकों को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। बताया कि मनरेगा से व्यक्तिगत लाभार्थियों का भी चयन किया जा रहा है। इसमें बकरी व मुर्गी पालन करने वालों का शामिल किया गया है। शेड निर्माण के लिए मनरेगा से बजट दिया जाएगा। इसके साथ ही चारागाह व खेल मैदान का विकास किया जाएगा। इस पर 68 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। जिससे पशुओं को चारा मिल सके। खेल मैदान विकसित करने के साथ ही बाउंड्रीवाल का भी निर्माण भी कराया जाएगा। कहाकि मनरेगा श्रमिकों का पिछला बकाया समस्त भुगतान कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी