अपनों ने छोड़ा साथ.. तो खाकी ने थाम लिए हाथ

घर-घर जाकर वृद्धजन का हाल जान रही पुलिस यूपी 112 से हमेशा साथ रहने का दावा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 08:55 PM (IST)
अपनों ने छोड़ा साथ.. तो खाकी ने थाम लिए हाथ
अपनों ने छोड़ा साथ.. तो खाकी ने थाम लिए हाथ

बलरामपुर : अपने नित नवीन प्रयोग को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बलरामपुर पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही अब बुजुर्गों का सहारा बन रही है। जिदगी की दूसरी पारी में वृद्धजन खुद को अकेला व बेसहारा न महसूस करें, इसके लिए खाकी उनकी हमराह बनकर उभरी है। पुलिस के जवान न सिर्फ भारत, बल्कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सीमावर्ती गांवों में जाकर बुजुर्गों का हालचाल ले रहे हैं। अपराध की रोकथाम व अप्रिय घटनाओं से बचाने के लिए वृद्धजन को सवेरा योजना से जोड़ा गया है। साथ ही कोरोना महामारी से बचाने के लिए जागरूक भी करती है।

सीमावर्ती गांवों में दे रहे दस्तक :

-वृद्धजनों को हिम्मत बंधाने के लिए पुलिस के जवान सीमावर्ती गांवों में बराबर दस्तक दे रहे हैं। सीमा पर बसे थारू गांव भुसहर पुरई, बरगदही, बढ़ईपुरवा, चंदनपुर, इमिलिया कोड़र, कुकुरभुकवा, विशुनपुर कोड़र, परसुरामपुर, कोहरगड्डी, विशुनपुर विश्राम, भुकुरवा कला, सड़नी, पिपरासंड, भौरीसाल, भुसहर कोकड़ी, मड़न, बीरपुर सेमरा, सेमरहवा गांवों में यूपी 112 के जवानों ने घर-घर जाकर वृद्धजन की कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।

हमेशा साथ है पुलिस :-एसपी देवरंजन वर्मा का कहना है कि पुलिस 24 घंटे आमजन की सेवा व सुरक्षा में तत्पर है। वृद्धजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जवानों को सक्रिय किया गया है। यूपी 112, सवेरा योजना व कोरोना से बचाव के लिए बराबर जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी