श्रमिकों की मेधावी बेटियों को साइकिल देकर किया सम्मान

पांच महिला श्रमिकों का पंजीकरण भी किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
श्रमिकों की मेधावी बेटियों को साइकिल देकर किया सम्मान
श्रमिकों की मेधावी बेटियों को साइकिल देकर किया सम्मान

बलरामपुर : मिशन शक्ति के तहत श्रम विभाग ने शनिवार को आठ मजूदरों की मेधावी बेटियों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना से साइकिल देकर पुरस्कृत किया। पांच महिला श्रमिकों का पंजीकरण भी किया गया।

सदर विधायक पल्टूराम ने कहाकि योगी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। रात दिन मेहनत कर परिवार की जरूरतों को पूरा करने वाले श्रमिकों की बेटियों का सम्मान कर अपने को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि रेहराबाजार अचलपुर की संध्या वर्मा, देवीपाटन की पूनम, धर्मपुर हड़पुरा की पिकी तिवारी, ठकुरापुर गैंसड़ी की प्रीति यादव, पहलवारा की नेहा मिश्रा, मझौली गैंसड़ी की सरोज कुमारी, भोलाडीह गैंसड़ी की आशु यादव व सादुल्लाहनगर की महक को साइकिल दिया गया है। साथ ही पांच अन्ना, सुषमा, कन्या, विमला,माया देवी का पंजीकरण श्रम विभाग में किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेदप्रकाश चौधरी ने बताया कि पंजीकृत नए श्रमिकों को भी कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, जिला समन्वयक राधिका मिश्रा, यूनीसेफ के मनोज तिवारी, भूपेंद्र मिश्र, रोहित कुमार सोनी, अजीत पांडेय व सुनील कुमार राय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी