वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ बलिदान पार्क का शिलान्यास

आर्यवीर परिमंडल दल के तत्वावधान नगर के खलवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:15 PM (IST)
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ बलिदान पार्क का शिलान्यास
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ बलिदान पार्क का शिलान्यास

बलरामपुर : आर्यवीर परिमंडल दल के तत्वावधान नगर के खलवा मुहल्ला स्थित ओम भवन के निकट आदर्श शिव मंदर में बलिदान पार्क का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस दौरान सत्यार्थ प्रकाश की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए जान गंवाने वाले बलिदानियों को याद किया गया।

गार्गी कन्या गुरुकुल अलीगढ़ के संचालक स्वामी केवलानंद सरस्वती ने कहाकि देश को स्वतंत्रता दिलाने में 85 फीसद सत्यार्थ प्रकाश से प्रेरणा लेने वाले व महर्षि दयानंद के अनुयायियों का योगदान है। इनमें से पांच देशभक्तों की प्रतिमा लगाने हेतु बलिदान पार्क का निर्माण कार्य आरंभ कर आर्य वीर दल ने ऐतिहासिक कार्य किया है। हरदोई के भजन उपदेशक पंडित युगल किशोर ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भजन सुनाए। लखनऊ के वैदिक विद्वान पंडित दीनानाथ शास्त्री ने बताया कि यह अद्भुत संयोग है कि बलरामपुर में सत्यार्थ प्रकाश के दीवाने महापुरुषों की मूर्तियां लगने जा रहीं हैं, तो उधर बॉलीवुड उन्हीं महापुरुषों पर ऐतिहासिक फिल्म भी बनाने जा रहा है। हरदोई से आए पंडित विमल कुमार द्विवेदी ने देश की आजादी में आर्य समाज का योगदान विषय पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने राजेंद्र नाथ लहड़ी व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टूराम जी ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की मूर्ति देने की घोषणा की। परिमंडल संचालक अशोक तिवारी आर्य, ओम प्रकाश मिश्र, आद्या सिंह, झूमा सिंह, रेशम सिंह, बिदू विश्वकर्मा, रूप रानी, सुनीता, रिद्धि ने वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुति डाली। भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन आज

उतरौला : गन्ना किसानों के पिछले सत्र के बकाए का भुगतान दिए बिना ही चीनी मिलों में पेराई शुरू करने के खिलाफ सोमवार को भारतीय किसान यूनियन व जनक्रांति आंदोलन बलरामपुर मार्ग पर धरना प्रदर्शन करेगा। संयोजक जीवनलाल यादव ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के हृदयराम वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता एसडीएम को ज्ञापन भी देंगे। (संसू)

chat bot
आपका साथी