स्वास्थ्य शिविर में 332 मरीजों का हुआ उपचार

बलरामपुर : नगर के एक चिकित्सा केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें चिकित्स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:51 PM (IST)
स्वास्थ्य शिविर में 332 मरीजों का हुआ उपचार
स्वास्थ्य शिविर में 332 मरीजों का हुआ उपचार

बलरामपुर : नगर के एक चिकित्सा केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें चिकित्सकों की टीम ने 332 मरीजों का निश्शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। चिकित्सक डॉ. रवि मिश्र के नेतृत्व में डॉ. ज्ञान प्रकश तिवारी, डॉ. विजित जायसवाल, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को चिकित्सीय सलाह के साथ आवश्यक दवाएं भी दी गईं। चिकित्सकों ने लोगों को बीमारी फैलने का कारण व उससे बचने के उपाय भी समझाए। आनंद कुमार ¨सह, रामनरेश, कमला देवी, रामप्यारे, रामू, श्यामू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी