पौध रोपण अभियान से जुड़ रहे आमजन

बलरामपुर : दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। नगर क्षेत्र के अ

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 11:39 PM (IST)
पौध रोपण अभियान से जुड़ रहे आमजन

बलरामपुर : दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। नगर क्षेत्र के अंधियारीबाग कब्रिस्तान में समाज वादी पार्टी के जिला महासचिव इकबाल जावेद फ्लावर, समर जावेद, मजीद खान, पप्पू खान, युनूश खान आदि ने 21 पौधे रोपित किए। इस दौरान मजीद खान ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बाबत जानकारी दी। बताया कि पर्यावरण का संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए आमजन को भी कम से कम एक पौधा रोपित करने का संकल्प लेना होगा। आज पर्यावरण संतुलन के लिए पौध रोपण का अभियान चलाना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों को स्वंय आगे आने की आवश्यकता है। कहा कि पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने से ही पर्यावरण का संतुलन ठीक हो पाएगा। इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण कर उसका संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण के लिए दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरणा लेने की बात कही।

chat bot
आपका साथी