जांच में प्रधान के छह व सदस्य पद के 105 पर्चे खारिज

बलरामपुर: तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में चौथे चरण में नौ दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए आज नामांक

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 10:19 PM (IST)
जांच में प्रधान के छह व सदस्य पद के 105 पर्चे खारिज

बलरामपुर: तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में चौथे चरण में नौ दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए आज नामांकन पत्रों की जांच का अंतिम दिन था। तीनों ब्लॉकों में अलग-अलग कारणों से प्रधान पद के छह व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 105 पर्चे खारिज किए गए हैं।

नामांकन पत्रों की जांच के अंतिम दिन गैंड़ासबुजुर्ग में ग्राम प्रधान का एक पर्चा निरस्त हुआ। सदस्य पदों के 14 पर्चे वैधता के अभाव में निरस्त कर दिए गए। उतरौला में ग्राम प्रधान के तीन पर्चे निरस्त हुए जबकि सदस्यों के 34 पर्चे वांछित प्रपत्रों के अभाव में निरस्त हुए। उतरौला ग्रामीण के प्रत्याशी धु्रवनाथ के प्रस्तावक ने अपना नाम वापस ले लिया। जिससे उसका नामांकन निरस्त हो गया। यहां 65 ग्राम प्रधानों के पदों पर 576 तथा 792 सदस्यों के पदों पर 826 प्रत्याशी मैदान में है। रेहरा विकास खंड में ग्राम प्रधानों के दो तथा सदस्य पदों के 57 पर्चे निरस्त हुए। यहां 81 ग्राम प्रधान पदों पर 816 तथा 1033 सदस्य पदों के लिए 1054 प्रत्याशी बचे है। रेहरा के निवार्चन अधिकारी सुग्रीव राम ने बताया कि प्रधान पद के दो प्रत्याशियों का पर्चा कम उम्र होने के कारण खारिज हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब तीनों विकास खंडों में मंगलवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी