थारू जनजातियों का धर्मातरण रोकने के लिए कार्यकर्ता तैयार : योगी

बलरामपुर : गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी, गोरखपुर सांसद महंथ योगी आदित्यनाथ ने कहाकि जिले की भारत नेपाल

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 12:09 AM (IST)
थारू जनजातियों का धर्मातरण रोकने के लिए कार्यकर्ता तैयार : योगी

बलरामपुर : गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी, गोरखपुर सांसद महंथ योगी आदित्यनाथ ने कहाकि जिले की भारत नेपाल सीमा से सटे 36 गांव में रहने वाली थारू जनजातियों पर धर्मातरण का दबाव बनाया जा रहा है। थारू जनजाति का धर्मातरण रोकने के लिए ¨हयुवा के कार्यकर्ता तैयार हैं। कहाकि सपा परिवार वादी पार्टी है। वोट के लिए एक वर्ग विशेष के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो नेता जातिवाद, क्षेत्रवाद के नाम पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का प्रयास करता है। उसको जनता जवाब देगी। प्रशासन को सचेत करते हुए कहाकि अब उत्पीड़न को बरदास्त नहीं किया जाएगा।

यहां के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में विराट ¨हदू युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी ने कहाकि विपरीत परिस्थितियों में भी ¨हदुत्व का पताका कोई झुका नहीं सकता। गौ माता की हत्या, ¨हदुत्व उत्पीड़न, गौ तस्करी रोकने के लिए सभी को एकजुट होने की जरुरत है। कहाकि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से प्रशासन को सख्ती से निपटना होगा। माओवाद नेपाल में धर्मातरण के माध्यम से ही आया था। ¨हयुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि यहां कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न चरम पर है। रजडेरवा कोतवाली गैंसड़ी में गौ हत्या के मामले में लिप्त आरोपी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। यदि कार्रवाई में आनाकानी की गई तो आंदोलन किया जाएगा। कहाकि कार्यकर्ता गौ रक्षा हेतु टोल फ्री नंबर 18002000010 पर किसी भी तरह का संदेश देकर गौ तस्करी का पर्दाफाश करें। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, संगठन के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, शैलेश कुमार सिंह, श्याम जायसवाल, नवीन विक्रम सिंह, दिलीप गुप्त, सुभाष गुप्त, राजबहादुर यादव, अजय सिंह पिंकू, धर्मेद्र कुमार आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया। संबोधन से पूर्व सांसद योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम के आयोजक नवीन विक्रम सिंह ने तलवार भेंट कर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी