मांगलिक कार्य से लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

ञ्ज2श्र स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द ञ्जद्धड्डद्मह्वह्म ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द द्घह्मश्रद्व रूड्डठ्ठद्दद्यद्बद्म 2श्रह्मद्म द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्यञ्ज2श्र स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द ञ्जद्धड्डद्मह्वह्म ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द द्घह्मश्रद्व रूड्डठ्ठद्दद्यद्बद्म 2श्रह्मद्म द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्यञ्ज2श्र स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द ञ्जद्धड्डद्मह्वह्म ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द द्घह्मश्रद्व रूड्डठ्ठद्दद्यद्बद्म 2श्रह्मद्म द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्यञ्ज2श्र स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द ञ्जद्धड्डद्मह्वह्म ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द द्घह्मश्रद्व रूड्डठ्ठद्दद्यद्बद्म 2श्रह्मद्म द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्यञ्ज2श्र स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द ञ्जद्धड्डद्मह्वह्म ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द द्घह्मश्रद्व रूड्डठ्ठद्दद्यद्बद्म 2श्रह्मद्म द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्यञ्ज2श्र स्त्रद्गड्डस्त्र द्बठ्ठष्द्यह्वस्त्रद्बठ्ठद्द ञ्जद्धड्डद्मह्वह्म ह्मद्गह्लह्वह्मठ्ठद्बठ्ठद्द द्घह्मश्रद्व रूड्डठ्ठद्दद्यद्बद्म 2श्रह्मद्म द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 11:41 PM (IST)
मांगलिक कार्य से लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत
मांगलिक कार्य से लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत

जागरण संवाददाता, बलिया : मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ठाकुर (हजाम) समेत दो लोगों की मौत हो गई। रेवती क्षेत्र में तिलक समारोह से लौटते समय जीप पलट जाने से हादसा हुआ। एक अन्य घटना में बिल्थरारोड क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से चालक की जान चली गई।

रेवती : थाना क्षेत्र के टीएस बंधा के तिलापुर ढाला के पास तड़के सुबह करीब पौने चार बजे तिलक चढ़ाकर लौटते समय कमांडर जीप के पलटने से रमाशंकर ठाकुर (हजाम) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लड़की पक्ष के लोग चालक को साथ लेकर भाग निकले। मधुबनी निवासी रामजी यादव की लड़की का तिलक में रमाशंकर ठाकुर (50) राजागांव खरौनी गए हुए थे। वहां से कमांडर जीप से वापस आते समय टीएसबंधा के तिलापुर ढाला के पास अचानक नील गाय को बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबने से रमाशंकर ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस पर साथ रहे लोग उसके शव को बाहर निकाल कर सड़क के किनारे छोड़कर चालक सहित मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त मृत रमाशंकर के पुत्र सूरज ठाकुर ने की।

बिल्थरारोड : एक अन्य घटना में उभांव थाना के कुंडैल गांव के समीप सीयर-सोनाडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक सुनील राजभर (25 वर्ष) की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुनील राजभर गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर हल लेकर अपने खेत को जोतने जा रहा था। सीयर-सोनाडीह मुख्य मार्ग स्थित बल्ली-पटरा दुकान के समीप बने रास्ते से खेत में ट्रैक्टर ले जाना था, कितु चालक गलती से पहले ही ट्रैक्टर को घुमा दिया। इससे ट्रैक्टर सीधे करीब आठ फीट गड्ढे में पलट गया। इसके नीचे आने से चालक सुनील राजभर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहा मिकील कुमार 22 गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को किसी तरह सीधा किया और ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी