सरकारी बस का परिचालन बंद होने से बढ़ी परेशानी

जासं, दोकटी (बलिया) : एक तरफ प्रदेश सरकार यात्री सुविधाओं को बढ़ाने हेतु हर मार्गो पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 04:07 PM (IST)
सरकारी बस का परिचालन बंद होने से बढ़ी परेशानी
सरकारी बस का परिचालन बंद होने से बढ़ी परेशानी

जासं, दोकटी (बलिया) : एक तरफ प्रदेश सरकार यात्री सुविधाओं को बढ़ाने हेतु हर मार्गो पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को बढ़ाने पर जोर दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ पहले से संचालित बसों को विभाग द्वारा बंद कर देने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका उदाहरण है लालगंज से बलिया के बीच चलने वाली रोडवेज बस को बंद कर दिया जाना है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से लालगंज से बलिया के बीच सुबह सात बजे से चलने वाली इस बस का संचालन बिना किसी सूचना के करीब दो हफ्ते से बंद कर दी गई है। इस कारण सुबह के समय बलिया आफिस, कचहरी, अस्पताल, स्कूलों में जाने वाले अध्यापकों छात्र-छात्राओं को अब काफी समय व धन दोनों से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बस से यात्रा कर लोग पूरे दिन आपना काम जिले से निपटा कर शाम पांच बजे बलिया से चलकर समय से अपने घर को लौट आते थे। अचानक से इस बस का संचालन क्यों बंद कर दिया गया, यह क्षेत्रीय लोगों के समझ से परे है। इस संबंध में लालगंज निवासी मुन्ना स्वर्णकार ने जनहित में इस बस का संचालन पूर्व की भांति पुन: संचालित करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

chat bot
आपका साथी