21 सितंबर को तहसील मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बलिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के सभी तहसील म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:11 AM (IST)
21 सितंबर को तहसील मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन
21 सितंबर को तहसील मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा। पत्रक में कोरोना महामारी काल में ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाएं एवं उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार, कोरोना काल में आम जनता का सरकार द्वारा उत्पीड़न, देश व प्रदेश में व्याप्त इमरजेंसी से भी बदत्तर और भयावह स्थित, किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी,सरकारी कर्मचारियों की जबरन सेवानिवृत्ति आदि प्रमुख गम्भीर समस्याओं का जिक्र शामिल होगा। इन प्रमुख विषयों के अलावा स्थानीय समस्याओं का भी पत्रक में उल्लेख होगा। जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने बताया कि पार्टी संगठन के तरफ से जो भी विधान सभा के प्रभारी बनाए गए है, वह सभी लोग अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों के तहसील मुख्यालयों पर रहेंगे। बलिया नगर एवं फेफना विधानसभा क्षेत्र के लोग बलिया सदर तहसील पर जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में पत्रक देंगे।

chat bot
आपका साथी