सलेमपुर का जनाधार दूसरी बार रवींद्र के साथ

सलेमपुर का जनाधार एकबार फिर भाजपा के साथ गया और रविद्र कुशवाहा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। सपा-बसपा गठबंधन के बहाने पार्टी के सिर्फ परंपरागत जातिय वोटों के बूते सलेमपुर में बीजेपी को पटखनी देने संबंधित बसपा के सपनों पर पानी फिर गया और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व स्टार प्रचारक आरएस कुशवाहा को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:17 AM (IST)
सलेमपुर का जनाधार दूसरी बार रवींद्र के साथ
सलेमपुर का जनाधार दूसरी बार रवींद्र के साथ

बिल्थरारोड (बलिया) : सलेमपुर संसदीय सीट का जनाधार एक बार फिर भाजपा के साथ गया। निर्वतमान सांसद रवींद्र कुशवाहा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। यहां बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व गठबंधन प्रत्याशी आर.एस. कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के रवींद्र कुशवाहा 112110 वोटों से जीत गए, जिन्हें कुल 463930 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे गठबंधन प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को कुल 351820 मतों से संतोष करना पड़ा। इस सीट पर सुभासपा उम्मीदवार राजाराम राजभर 33504 वोट पाकर तीसरे स्थान पर तथा वाराणसी के पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र 26970 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे।

chat bot
आपका साथी