कलियुग में राम कथा मोक्ष का सर्वोत्तम साधन

जासं दोकटी (बलिया) जब मानव का भाग्योदय होता है तभी रामकथा का आयोजन होता है। राम कथा के श्रवण से जीवन के सारे पाप मिट जाते हैं और जीव इस संसार सागर से पार हो जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 05:21 PM (IST)
कलियुग में राम कथा मोक्ष का सर्वोत्तम साधन
कलियुग में राम कथा मोक्ष का सर्वोत्तम साधन

जासं, दोकटी (बलिया) : जब मानव का भाग्योदय होता है तभी रामकथा का आयोजन होता है। राम कथा के श्रवण से जीवन के सारे पाप मिट जाते हैं और जीव इस संसार सागर से पार हो जाता है।

उक्त विचार भागवताचार्य अरविद शास्त्री के हैं। वे रामनगर में बुधवार को आयोजित अखंड भारत निर्माण मिशन के प्रांगण में 11वें मासपरायण के पावन अवसर पर प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा कि कलियुग में राम कथा मोक्ष के लिए सर्वोत्तम साधन है। अगर राम कथा सुनने की फुर्सत न मिले तो केवल रामनाम का जप करें, इसी से जीव को मुक्ति मिल जाती है। राम शब्द की महिमा का जितना बखान किया जाय, वह कम है। बिना राम के जीव का कल्याण संभव नहीं है। इस मौके पर आयोजक पं.मोहन चंद उपाध्याय की देखरेख में मोहनेश्वर महादेव तथा राम जानकी मंदिर में अभिषेक व हवन के बाद प्रवचन प्रारंभ हुआ। इस मौके पर विभा उपाध्याय, मनोज पांडेय, सुधीर पांडेय, वशिष्ट मिश्र, मलेश्वर पांडेय, बच्चा लाल उपाध्याय, उमाशंकर यादव, अजय पाठक, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने राम कथा का रसपान किया।

chat bot
आपका साथी