सेवा सप्ताह मे राज्यसभा सदस्य ने मरीजों में बांटा फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी बाढ़ पीड़िता सविता देवी पत्नी लक्ष्मण अपने समक्ष नीरज शेखर को पाकर फूट-फूटकर कर रोने लगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:28 AM (IST)
सेवा सप्ताह मे राज्यसभा सदस्य ने मरीजों में बांटा फल
सेवा सप्ताह मे राज्यसभा सदस्य ने मरीजों में बांटा फल

जागरण संवाददाता, बलिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी बाढ़ पीड़िता सविता देवी पत्नी लक्ष्मण अपने समक्ष नीरज शेखर को पाकर फूट-फूटकर कर रोने लगी। बताया कि बाढ़ के चलते परिवार के सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की तबीयत ठीक नहीं है। वह छत से गिरकर घायल अवस्था में घर में पड़े हैं। हमको बिच्छू ने डंक मार दिया था, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर-द्वार सब कुछ पानी में बह गया है। राज्यसभा सदस्य ने उस महिला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि जल्द ही आपको आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सीएमएस से बाढ़ पीड़ितों के लिए अलग से व्यवस्था करने को कहा। कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की कमी न हो। भोजन व दवा सबकुछ उपलब्ध कराई जाए, साथ ही तीमारदारों को भी भोजन कराने की व्यवस्था हो।

chat bot
आपका साथी