बलिया से मुंबई के लिए जल्द चलेगी ट्रेन

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) बलिया से मुंबई के लिए जल्द ट्रेन चलेगी। वहीं डिब्रूगढ़-नई ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:19 PM (IST)
बलिया से मुंबई के लिए जल्द चलेगी ट्रेन
बलिया से मुंबई के लिए जल्द चलेगी ट्रेन

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : बलिया से मुंबई के लिए जल्द ट्रेन चलेगी। वहीं डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित होगी। किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को बताया कि इसके लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। कहा कि कागजी कोरम पूरा करने में अधिकतम एक पखवारे का समय लगेगा।

सांसद ने बताया कि बलिया से नई दिल्ली के लिए चलने वाली हमस़फर एक्सप्रेस भी दैनिक होगी। वहीं कोविड-19 के चलते छपरा, बलिया, वाराणसी खंड पर निरस्त की गई सभी ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी के बाद शुरू होगा। इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल व भारतीय रेल के सीईओ विनोद कुमार यादव से आग्रह किया था। दोनों लोगों ने मेरे आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

सांसद ने बताया कि आरा से सुरेमनपुर होते हुए बलिया तक नई रेल लाइन की मंजूरी देने का मामला रेलवे ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। नए वित्तीय वर्ष में अप्रैल-मई के महीने में इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सांसद ने बताया कि कोरोना का प्रकोप कम होते हुए युसुफपुर, मोहम्दाबाद, चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली, बलिया, बांसडीह, सहतवार, रेवती, सुरेमनपुर, बकुल्हां रेलवे स्टेशनों पर पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को मुक्कमल कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी