सभी जाति-धर्म के लोगों का स्वाभिमान है सपा : रामगोविद

जासं बलिया सभी जाति-धर्म के लोगों का स्वाभिमान है समाजवादी पार्टी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 06:46 PM (IST)
सभी जाति-धर्म के लोगों का स्वाभिमान है सपा : रामगोविद
सभी जाति-धर्म के लोगों का स्वाभिमान है सपा : रामगोविद

जासं, बलिया : सभी जाति-धर्म के लोगों का स्वाभिमान है समाजवादी पार्टी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवा, छात्र,गरीब, मजदूर, किसान, अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित, अल्पसंख्यक, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाले लोगों को साथ लेकर चलने वाले हैं। यह बातें विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी ने कही। वे गुरुवार को पत्रकार-वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से भागकर गोरखपुर में शरण ली है। प्रदेश के लोग खुद इस सरकार से अपना पिड छुड़ाने को बेताब हैं। अधिकारी और कर्मचारी भाजपा के वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों पर न•ार रखी और इनकी हर गलत हरकत की शिकायत चुनाव आयोग एव पार्टी नेतृत्व को तत्काल भेजी जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी