धन के दम पर बनी पंचायतें, नहीं चल सकती ग्राम स्वराज की राह : मस्त

मनियर इंटर कालेज के मनोरंजन हाल में शनिवार की शाम अभिनंदन समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जो पंचायतें पैसे के बल पर बनेगी वह पंचायतें कभी ग्राम स्वराज के सपनों को पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद पर सब्सिडी मिल सकती है तो गांव के गोबर की खाद पर क्यों नहीं। उन्होंने लोगों से संकल्प कराया कि वह खेतों में पैदा करें वही खाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 04:29 PM (IST)
धन के दम पर बनी पंचायतें, नहीं चल सकती ग्राम स्वराज की राह : मस्त
धन के दम पर बनी पंचायतें, नहीं चल सकती ग्राम स्वराज की राह : मस्त

जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) : मनियर इंटर कालेज के मनोरंजन हाल में अभिनंदन समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जो पंचायतें पैसे के बल पर बनेगी वह पंचायतें कभी ग्राम स्वराज के सपनों को पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद पर सब्सिडी मिल सकती है तो गांव के गोबर की खाद पर क्यों नहीं। उन्होंने लोगों से संकल्प कराया कि वह खेतों में पैदा करें वही खाएं। बाजार से खरीदकर नहीं खाएं।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण एवं पंचायती राज स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गुजरात में पैदा हुआ एक व्यक्ति सत्ता पर जब दोबारा काबिज होता है तो जम्मू कश्मीर में एक लाख सैनिकों को भेजकर एक झटके में धारा 370 व 35 ए को खत्म कर देता है।

भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि भाजपा इतनी तेज गति से देश व प्रदेश का विकास कर रही है कि लगता है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी पड़ेगी। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि नए पुराने सभी साथियों के साथ सामंजस्य बना कर चलना होगा। मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, केतकी सिंह को चांदी का मुकुट एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व पुलिस अधीक्षक डीबी राय, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, इंटर कॉलेज मनियर के उप प्रबंधक कूंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू जी, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जगमोहन यादव, रामदेव यादव, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी, राजेश कुमार पांडेय, पारसनाथ तिवारी, प्रभु नाथ उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र पांडेय वीर बहादुर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे। आयोजन पंचायती राज संगठन मनियर ने किया था। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे एवं संचालन प्रधान संघ के संरक्षक श्रीनिवास मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी