शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो संगठन

जागरण संवाददाता बलिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के जनपदीय इकाई की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:32 PM (IST)
शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो संगठन
शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो संगठन

जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के जनपदीय इकाई की बैठक कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में हुई। इसमें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों से प्रत्येक कर्मचारी अपने को ठगा हुआ समझ रहा है। कहा कि शासन समस्याओं का समाधान करने की बजाय मिली हुई सुविधाओं को भी छीनने के लिए प्रयासरत है।

संगठन को जागरूक व गतिशील बनाने तथा सजग रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण शिक्षा की स्थिति दयनीय हो गई है। सहायता प्राप्त विद्यालयों की स्थिति चिताजनक हो गई है। वहां के कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं। संगठन को एकजुट होकर कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करने को तैयार होना चाहिए। बैठक को संबोधित करने वालों में प्रांतीय मंत्री गुप्तेश्वर पाठक, संरक्षक परशुराम प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि भूषण उपाध्याय, अनिल सिंह, जितेंद्र राम, पुनीत श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय आदि थे। संचालन जिला मंत्री संजय कुमार सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी