बुलेट सवार बदमाशों ने महिला अधविक्ता पर चलाई गोली

हमला -बांसडीह कचहरी से लौटते समय राजपुर गांव के सामने टेंपो से उतार कर मारने का प्रयास -बालबाल बचीं, पर्स लेकर भाग निकले बदमाश -अपने ही भाइयों पर लगाया हमला करने का आरोप जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया): बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम को राजपुर गांव के पास बुलेट सवार बदमाशों ने कचहरी से लौट रहीं अधिवक्ता प्रिया ¨सह (35) निवासी मनियर वार्ड नंबर आठ पर फायर झोंक दिया। संयोग से इसमें वह बालबाल बच गईं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 10:14 PM (IST)
बुलेट सवार बदमाशों ने महिला अधविक्ता पर चलाई गोली
बुलेट सवार बदमाशों ने महिला अधविक्ता पर चलाई गोली

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया): बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम राजपुर गांव के पास बुलेट सवार बदमाशों ने कचहरी से लौट रहीं अधिवक्ता प्रिया ¨सह (35) निवासी मनियर वार्ड नंबर आठ पर फायर झोंक दिया। संयोग से इसमें वह बालबाल बच गईं। भागते समय बदमाश उनके पर्स को लेते गए। महिला अधिवक्ता ने इस संदर्भ में अपनी भाइयों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला अधिवक्ता बांसडीह कचहरी से कामकाज निपटा कर टेंपो से घर जा रही थीं। वह टेंपो में किनारे बैठी थीं। इसी बीच राजपुर ईंट भट्ठा के सामने बुलेट पर सवार मुंह बांधे तीन बदमाशों ने टेंपो को रोक लिया। इसके बाद उसे हथियार की नोंक पर उतर लिए। बदमाशों की मंशा भांपकर वह बैग से झटका देकर भागने लगीं। इसी बीच बदमाशों में से एक ने फायर कर दिया लेकिन संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। इसी बीच गुजर रहे वाहनों के रुक जाने और लोगों के दौड़ने पर बदमाश गिरे उनके पर्स को लेकर भाग निकले। इस घटना सहमी महिला अधिवक्ता किसी तरह कोतवाली पहुंच कर इसकी जानकारी एसओ गगन राज ¨सह को दी। इस पर सीओ अशोक कुमार ¨सह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका भाइयों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। वहीं लोग इस घटना को अंजाम दिए है। इसके पूर्व भी मेरे ऊपर हमला हुआ है। इसमें प्रयुक्त बाइक सदर कोतवाली में आज भी बंद है। पीड़ित अधिवक्ता ने इस घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि पर्स में एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन आदि कागजात थे।

chat bot
आपका साथी