मैडम! हमलोगों के साथ मनचले कर रहे छेड़खानी

मैडम! हमलोगों के साथ मनचले छेड़खानी कर रहे हैं। यह वाक्या बुधवार की शाम टीडी स्कूल के सामने सिविल लाइन चौकी के पास स्थित कोंचिग के पास की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 09:23 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 09:23 PM (IST)
मैडम! हमलोगों के साथ मनचले कर रहे छेड़खानी
मैडम! हमलोगों के साथ मनचले कर रहे छेड़खानी

जासं: बलिया: मैडम! हमलोगों के साथ मनचले छेड़खानी कर रहे हैं। यह वाक्या बुधवार की शाम टीडी स्कूल के सामने सिविल लाइन चौकी के पास स्थित कोंचिग के पास की है। यहां पढ़ने के लिए आईं तीन युवतियों ने मनचलों के छेड़खानी से परेशान होकर सिविल लाइन पुलिस चौकी में शिकायत करने पहुंचीं लेकिन चौकी प्रभारी नगरपालिका की बोर्ड मी¨टग की सुरक्षा में थे। ऐसे में शहर में भ्रमण को निकली एसपी श्रीपर्णा गांगुली की गाड़ी देखकर चिल्लाने लगीं। यह देख वह अपनी गाड़ी रोक दी। इस पर लड़कियों ने अपनी साथ हुई घटना का उन्हें बताया। इस पर सड़क के दूसरे छोर पर दुकान के सामने बैठे मनचलों की तरफ लड़कियों ने इशारा किया। यह देख एसपी ने तत्काल अपने स्कोर्ट में चल रहे जवानों को बुलाया और उन लड़कों को पकड़ने का निर्देश दिया। इस पर सिपाहियों ने पीछा कर जगदीशपुर मोहल्ले से दोनों मनचलों को पकड़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

chat bot
आपका साथी