अखार में हुआ नेता पतिपक्ष का स्वागत

जासं, दुबहड़ (बलिया) : उत्तर प्रदेश में प्रतिपक्ष के नेता रामगो¨वद चौधरी का स्वागत रविवार की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 04:54 PM (IST)
अखार में हुआ नेता पतिपक्ष का स्वागत
अखार में हुआ नेता पतिपक्ष का स्वागत

जासं, दुबहड़ (बलिया) : उत्तर प्रदेश में प्रतिपक्ष के नेता रामगो¨वद चौधरी का स्वागत रविवार की सुबह बैरिया जाते समय अखार ढाले पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण ¨सह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ माला पहना कर किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगो¨वद चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलने वालों की पार्टी है। इस सरकार में युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। सपा की सरकार में नौजवान से लेकर किसान के साथ ही माताओं व बहनों का भविष्य सुरक्षित रहता है। उन्होंने युवाओं से आगामी 26 जुलाई से जयप्रकाश नगर से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा में सम्मिलित होने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम ¨सह यादव अर¨वद गिरी, शिक्षक नेता कानजी पांडेय, सोनू पांडेय, रामेश्वर पासवान, रामदेव मिश्रा, सूर्य प्रताप यादव, भोला यादव, प्रदीप ¨सह, राकेश तिवारी, अजय पांडेय, र¨वद्र तिवारी, उमाशंकर पाठक, हरिचरण यादव, धनंजय ¨सह, अर्जुन ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी