खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 24 नमूने, त्योहार को देखते हुए कार्रवाई

जागरण संवाददाता बलिया नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंगलवार को खाद्य वस्तुओं की जांच करने का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:06 PM (IST)
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 24 नमूने, त्योहार को देखते हुए कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 24 नमूने, त्योहार को देखते हुए कार्रवाई

जागरण संवाददाता, बलिया : नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंगलवार को खाद्य वस्तुओं की जांच करने का अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के कई दुकानों पर जांच की गई। सिघाड़े का आटा में मिलावट का संदेह हुआ। नमूने संग्रहित किए गए। लाइसेंस नहीं दिखाने पर टीम ने नाराजगी प्रकट की। टीम रामपुर उदयभान स्थित एक प्रमुख किराना स्टोर से बादाम के अवमानक होने के आधार पर नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। बांसडीह रोड स्थित दो किराने के दुकान पर मसूर दाल का नमूना लिया गया। उसमें कृत्रिम रंग का इस्तेमाल पाया गया। इस प्रकार छापेमार दल ने कुल 24 खाद्य नमूने लिए।

chat bot
आपका साथी